रविवार की शाम मैं कुछ कार्यवश TATANAGAR STATION गया था ,ये नज़ारा वहीँ का है …. हाथ खुद ब खुद कैमरे पर चला गया ….. आप को भी आश्चर्य होगा कि अपना बहुमूल्य वोट डालने के बाद हम अपने घरों कि ओर चल पड़ते हैं ,रस्ते भर अक्सर यही बातें होती है कि कौन जीतेगा , मतदान शांति पूर्वक सम्पन्न हुए ,पर जिनके वजह से यह मतदान शांति पूर्वक हुए , क्या हम उन्हें याद रखते हैं …….
पर यह CRPF के जवान अपनी कम्पनियों के साथ , लाव लश्कर साथ में लिए हुए , स्टेशन के Platform no.4 पर रात बिताने को बिवश हैं |
यह वीर सैनिंक , इनके माथे पर शिकन तक नहीं है , हँसते गाते , स्टेशन पर ही लंगर चल रहा है .. चाय बन रही है , रोटियां सेंकी जा रही है , सब्जी कट रही है ….और हम लोग ???…. अपने घरों में बैठ कर TV का मज़ा ले रहे होते हैं ... और ये जवान ????….
जन गण मन ... अधिनायक
धन्य हो भारत भाग्य विधाता J


No comments:
Post a Comment